विधायक राजहंस सिंह के आवास पर श्रीमद भागवत कथा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के असावा (रामपुर) में महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह के निवास पर आगामी 16 नवंबर, बुधवार से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। भाजपा विधायक सिंह ने बताया की जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के श्री मुख से कथा पाठ होगा।
22 नवंबर तक चलने वाले कथा पाठ में हर रोज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पाठ किया जाएगा। श्री सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद भागवत कथा पाठ में हिस्सा लेने की अपील की है। सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं, जिनमें एक भागवत् पुराण भी है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक श्रीविष्णुजी के धरती पर लिए गए 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन है।
Ad |