|
धनुष यज्ञ महोत्सव में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र का ऐतिहासिक सबेली ग्राम सभा में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ महोत्सव का समापन राम बरात के साथ हुआ। बरात नाटक रंगमंच से गाजे बाजे के साथ चलकर रथ और वाहनो के साथ धनुष यज्ञ रंगमंच पर आई। जहां महाराज जनक द्वारा बरात का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात महिलाओ द्वारा वैवाहिक गीत गाए गए। इसके पूर्व रात्रि मे स्वतन्त्रता वलिवेदी ऐतिहासिक नाटक का सफल मंचन धनुष यज्ञ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान मे समिति के कलाकारो द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह, शिवम मिश्रा के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ