समाज की तरक्की के लिए बेटियों की तरक्की जरूरी:राज्यपाल | #NayaSaveraNetwork

समाज की तरक्की के लिए बेटियों की तरक्की जरूरी:राज्यपाल | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।




नया सवेरा नेटवर्क

अगले दो दशक में विकसित होगी नई शिक्षा प्रणाली

जौनपुर। केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए बेटियों का तरक्की याफता होना जरूरी है और यह तब संभव है जब बेटियों को बेटों की तरह अच्छी और उच्च तालीम दी जाये। वे मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में बेटों की अपेक्षा बेटियों की तालीम पर कम तरजीह दी जाती है जबकि यह बेटियों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया है और जब तक बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर तरक्की नहीं करेगीं तब तक हमारा समाज पूर्णरूप से विकसित नहीं हो पायेगा क्योंकि एक शिक्षित बेटी एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित कर सकती है। कहा कि पहली पाठशाला मां की गोद होती है हर व्यक्ति को उसी समय से बेटी और बेटे को समान रूप से परवरिश देकर शिक्षित बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य 2040 तक एक कुशल शिक्षा प्रणाली बनाना है जिसमें सभी शिक्षार्थियों की सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किये बिना उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक समान पहुंच बन सके। इसका उद्देश्य एक नई प्रणाली का निर्माण करना है। जो भारत की परंपराओं और मूल्यों को अपने अंदर समाहित करते हुए विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त करे। कहा कि भारत को सच्ची स्वतंत्रता तभी प्राप्त होगी जब भारत की बुनियाद पूर्ण रूप से शिक्षा पर आधारित हो जाये। श्री खान ने कहा कि भारत का पुन: गौरव स्थापित करने के लिए नई शिक्षा नीति में भारत के सांस्कृतिक इतिहास वैज्ञानिक उनवेष पर बल दिया गया है क्योंकि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन ही अधूरा है। इसलिए आज के तकनीकि युग में शिक्षा के साथ तकनीकि का ज्ञान देना भी जरूरी है। जिसके पास तकनीकि है वही पूंजीपति है और नई शिक्षा नीति का उद्देश्य भी यही है। कहा कि भारत ज्ञान शिक्षा और प्रज्ञा का केंद्र है। हमे सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने वोकल फॉर लोकल व्यवस्था पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय वस्तुओं पर लोगों को अधिक ध्यान देना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि स्वदेशी अपनाएं। इस अवसर पुन: 376 नये वर वधु के जोड़ों को वैवाहिक शुभकामना व आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें