भाजपा सिर्फ जुमले की सरकार चला रही है:अजय राय | #NayaSaveraNetwork

भाजपा सिर्फ जुमले की सरकार चला रही है:अजय राय | #NayaSaveraNetwork

जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अजय राय।




नया सवेरा नेटवर्क

2024 लोकसभा में कांग्रेस की बनेगी सरकार

प्रांतीय अध्यक्ष का जिले में हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जौनपुर। जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक सोमवार को जोगियापुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रयाग जोन के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अजय राय जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ एवं संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वर्तमान भाजपा सरकार जिसने अपनी शुरु वात 2014 में जुमलों से की थी वर्तमान में भी उसके पास जुमलों के अलावा इस देश को कुछ और देने में असमर्थ है। लगातार मोदी और योगी सरकार इस देश की जनता को जात धर्म और प्रांत के आधार पर जो तोड़ने की कोशिश कर रही है उसके खिलाफ और पूरे देश को जोड़ने के लिए कांग्रेस एवं जनता के नेता राहुल गाँधी  कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे है। जिस तरीके से इस पदयात्रा में जनसैलाब राहुल के समर्थन में उनके साथ निकल कर खड़ा हो गया है ये आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के गंदे मंसूबो को ध्वस्त करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगा। उत्तर प्रदेश के 28 सबसे अधिक जर्जल पुलों की सूची में जनपद के नगर छेत्र में स्थित शास्त्री सेतु का प्रथम स्थान है, शासन प्रशासन सेतु की मर्मरत का कार्य यथाशीघ्र ना कराकर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहें। डेंगू मरीजों के आंकड़ों को जिला प्रशासन द्वारा छिपाया जा रहा है और उन्हें जरु री आवयश्यक स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करने में नाकाम प्रशासन अपनी कमियों को छुपा रहा। उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती और ताकत के साथ लड़ेगी। बैठक की शुरूआत में अजय राय और जनपद कांग्रेस के पदाधिकारीओ ने संयुक्त रूप से आयरन लेडी इंदिरा गाँधी, पूर्व विधायक स्व तेज बहादुर सिंह, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे जावेद इकबाल खान और कांग्रेस नेता पंकज सिंह की पुण्यतिथि एवं पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दीप जलाकर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, प्रदेश सचिव बृजेन्द्र मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा, फिशरमैन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तिलकधारी निषाद, पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान एवं रामचंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, धर्मेंद्र सिंह, सतीश सोनकर, अखिलेश श्रीवास्तव, जयशंकर दुबे महासचिव विचार विभाग कांग्रेस कमेटी यूपी, सुरेंद्रवीर विक्रम बहादुर सिंह, डॉ राकेश उपाध्याय, दयासागर राय, देवेंद्र सिंह, विकेश उपाध्याय, सरवर अहमद, कमला तिवारी, शेर बहादुर, आफ़ताब अहमद, विद्यापति, प्रमोद सिंह,  परवेज़ आलम भुट्टो, प्रमोद मिश्रा, प्रवीण सिंह, मुफ़्ती मेहंदी, डॉ प्रभात विक्रम, अमित मिश्रा, संदीप सोनकर, अमन सिन्हा, अंकित राय, निसार इलाही,  राजीव निषाद, राकेश मिश्रा, आज़म ज़ैदी, राकेश सिंह डब्बू, विकास तिवारी, पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, शिखर, विवेक सिंह, बबलू गुप्ता, रेखा सिंह, मनभावती दुबे, राज कुमार गुप्ता,आदिल, जावेद खान, राजकुमार गुप्ता, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, नन्हू, तौफीक, रिज़वान आदि लोग मौजूद रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ