![]() |
भागवत कथा सुनाते बद्री प्रसाद शुक्ल। |
नया सवेरा नेटवर्क
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का श्रोताओं ने किया रसपान
केराकत,जौनपुर। व्रह्मर्षि बद्री प्रसाद शुक्ल ने कहा कि भागवत कथा कलयुग का कल्प वृक्ष है। जन्मांतरे भवेत पुष्पं तदा भागवतं लभेत। तहसील केराकत के नरायनपुर ग्राम में समाज सेवी व पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह द्वारा आयोजित श्रमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस पर वह संगीत मय भागवत कथा श्रवण करा रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजन का अर्थ पर्यावरण की रक्षा है। पर्यावरण की रक्षा से अति वृष्टि, अना वृष्टि, भूकंप आदि का भय नहीं रहता। श्री शुक्ल ने कहा कि मंदिर तीर्थ की रक्षा का दायित्व भी हम सब पर है। भागवत कथा में चतुर्थ दिवस परग कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गोपी ग्वाल बनकर वृन्दावन की भव्य झांकी प्रस्तुत किये गये। चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भारी संख्या में नरायनपुर व आस पास के लोग भाग ले रहे हैं। प्रधान नरायनपुर हीरामनी सिंह, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह, प्रधानाचार्य सुनील सिंह एवं अनुराग सिंह आदि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ