नया सवेरा नेटवर्क
- जिला स्तरीय एकल व समूह गायन की संगीत प्रतियोगिता में संस्कृति ने बनाया प्रथम स्थान
पचोर, मध्यप्रदेश। उच्च शिक्षा महाविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव संगीत प्रतियोगिता में शासकीय वीर सावरकर महाविद्यालय की छात्रा संस्कृति चतारा ने एकल सुगम संगीत और समूह गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तबले पर संगत के रूप में उनके भाई जीत विरमाल रहे। गौरतलब है छात्रा राजा मानसिंह तोमर संगीत महाविद्यालय नरसिंहगढ़ की नियमित छात्रा है और पचोर में मेलोडी म्यूजिक क्लास ग्रुप के संयोजक श्री महेश जी राव सर से संगीत शिक्षा प्राप्त कर रही है। पचोर नगर और संगीत महाविद्यालय तथा शासकीय महाविद्यालय पचोर और परिजनों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ