राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

प्रोजेक्टस के साथ बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रतियोगी।



नया सवेरा नेटवर्क

बाल विज्ञानियों ने प्रस्तुत किये सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स

जौनपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, वन विहार रोड के प्रांगण में आयोजित की गयी। इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय स्वास्थ और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना था। मुख्य विषय से सम्बन्धित स्वास्थ एवं पोषण से सम्बन्धित स्थानीय समस्याओं पर आधारित बच्चें अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करके जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत किये। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला समन्वयक डॉ. चन्द्रकला सिंह ने दी। जिला समन्वयक ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा बच्चों में क्रियेटिव सोच एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के उद्देश्य से पिछले 30 वर्षो से लगातर पूरे देश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन सम्बन्धित राज्यों में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा विभाग के समन्वयन में सतत किया जा रहा है जिसमें कई लाख बच्चे अपने -अपने क्षेत्र की समस्याओं का अध्ययन विज्ञान विधि से करके उसे समाधान करने का प्रयास करते है और उसके सतत दस्तावेजीकरण को विभिन्न स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत करते है, जिन्हे 'बाल वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट्स तैयार करने में सुविधा की दृष्टि से मुख्य विषय को 5 सब थीमों में भी विभक्त कर दिया गया था जिसमें से अपने पारितन्त्र को समझना, स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देन, पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथायें,आत्मनिर्भरता के लिए पारितन्त्र आधारित दृष्टिकोण,पारितन्त्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार आदि थे। सम्बन्धित उप विषयों के अन्तर्गत बच्चों ने पता किया कि उनके आस-पास स्वास्थ्य और पोषण से सम्बन्धित क्या-क्या प्रमुख समस्याएं है, और वे अपने प्रोजक्ट के अन्तर्गत विज्ञान विधि से कार्य कर के उसे पहचाने तथा कार्य योजना तैयार करके उसके समाधान का प्रयास किये। बच्चे पता लगाये कि जिले में स्वास्थ और पोषण के लिए समाज का परस्पर तालमेल कसा है, स्वास्थ और पोषण और पर्यावरण परस्पर किस रूप में जुड़े हुये हैं और उसका स्वास्थ्य पर प्रभाव कैसा पड रहा है. बच्चे अध्ययन के दौरान अपने आस पास के क्षेत्र में पता किये कि स्वास्थ्य और पोषण हेतु क्या क्या उपाय करना उचित है और वे अपने स्तर से क्या क्या उपाय कर सकते है, बच्चे इस पर प्लानिंग किये और उसे एक नमूने के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास किये। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न 15 विद्यालयों की 72 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर ग्रुप में अनुराधा वि·ाकर्मा नगर पालिका बालिका विद्यालय रूहट्टा, तथा नवीन कुमार सिंह एन.बी. जेएच स्कूल हुसेनाबाद, जौनपुर का तथा सीनियर ग्रुप में सुजन्या सिंह डॉ. रिजवी लर्नस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जीनपुर तथा प्रिया तिवारी नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कन्हईपुर मुरादगंज का चयन किया गया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्य स्तरीय आयोजन दिसम्बर में प्रयागराज में सम्पन्न होने जा रहा है जिसमें ये बच्चे प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम में शामिल प्रोजेक्ट के मूल्यांकन को डॉ सुधीर कुमार उपाध्याय, डॉ एसके सिंह, डॉ टीएन सिंह, डॉ रणजीत सिंह, डॉ शैलेश प्रजापति,डॉ अम्बरीष कुमार, डॉ नरेन्द्रपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चें के अतिरिक्त बाल विज्ञान कांग्रेस के सह समन्वयक डॉ सीडी सिंह उपस्थित थे। संचालन अरविन्द सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन डॉ चन्द्रकला सिंह ने किया।

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ