हेल्थ के साथ ब्यूटी को भी निखारता है नारियल पानी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रियल पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना इसका सेवन त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए भी बहुत अच्छा है। ये मॉइस्चराइजिंग और क्लींजिंग के रूप में भी काम करता है। आप नारियल पानी को अपने ब्यूटी रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। आप कई तरीकों से बालों और स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों और त्वचा संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए जानें आप किन तरीकों से नारियल के पानी का इस्तेमाल बालों और त्वचा के लिए कर सकते हैं।

हेयर रिंस

एक कटोरी में नारियल पानी लें। इसमें एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। शैंपू और कंडीशनर करने के बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल स्कैल्प और बालों के लिए करें। इसमें एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्कैल्प की खुजली को दूर करने का काम करता है। ये संक्रमण को दूर करता है। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।

मुंहासों से निपटने के लिए

नारियल के पानी में विटामिन सी, अमीनो एसिड और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा नारियल पानी लें। इसमें हल्दी पाउडर और थोड़ा लाल चंदन मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

हेयर मसाज

बाउल में थोड़ा सा नारियल का पानी लें। इससे स्कैल्प की मसाज करें। ये रूखे और बेजान बालों हेल्दी रखने में मदद करेगा। ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाएगा। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। ये बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा। ये नेचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है।

प्राकृतिक क्लींजर

ये एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में भी काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। मेकअप को हटाने के लिए आप नारियल के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये रूखी त्वचा की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

झुर्रियों को दूर करता है

नारियल पानी में एंटी एजिंग गुण होते हैं। ये झुर्रियों और महीन रेखाओं की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन और मिनरल होता है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ