भाई दूज के उपलक्ष में अग्निशिखा मंच का काव्य सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork


भाई दूज के उपलक्ष में अग्निशिखा मंच का काव्य सम्मेलन संपन्न  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। अखिल भारतीय  अग्निशिखा मंच एक सामाजिक साहित्यिक संस्था है,जो कई वर्षों से सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों को गति प्रदान करती आ रही है उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए।

भाई बहन के पावन पर्व पर एक कवि सम्मेलन ऑनलाइन रखा गया जिसका विषय था भाई दूज इस कार्यक्रम का संचालन किया अलका पांडे ने इसके समारोह अध्यक्ष रहे राम राय , मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई डॉ कुंवर वीर सिंह मार्तंड और विशेष अतिथि के रुप में पधारे संतोष साहू ,आशा जाकर ,जनार्दन सिंह शिवपूजन पांडे , पन्ना लाल  शर्मा आदि कार्यक्रम में करीब 40 कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से मंच को गुलजार किया सभी ने भाई बहन के पावन पर्व भाई दूज पर अपनी स्वरचित रचनाओं का पाठ किया सभी रचनाकारों को एक सम्मान पत्र देकर मंच की अध्यक्षा अलका पांडे ने सम्मान किया और कहा कि बहुत जल्दी ही हम एक ऑफलाइन कवि सम्मेलन कराने जा रहे हैं।

मन में खुशियों के दीप बंदनवार जल रहे

भाई भतीजों के उपहार अनमोल से लगें

सदा के लिए यह स्नेहल रिश्ता बना रहे 

ऐसे बहना हर साल भाई दूज मनाती रहे।


डॉक्टर अंजुल कंसल "कनुप्रिया"

 अपने पिता के इस घर में

मेरी यादों को संजोए रखना

अपने बच्चों के मन में

बुआ का मान बनाए रखना

बेटी हूँ सदा इस घर की

मेरा सम्मान बनाए रखना !


चंद्रिका व्यास

खारघर नवी मुंबई

 यह अद्भुत निस्वार्थ रिश्ता प्रभु ने बनाया है।

यम और यमुना भाई बहन के

प्रेम का संसार ने गुण गाया।


भानुजा ने भी भाई के लम्बी आयु आरोग्य लिए।

प्रभू से भाई दूज के दिन भाई के लिए अरदास लगाया है।


बृज किशोरी त्रिपाठी गोरखपुर उत्तर प्रदेश

 पर्व भाई दूज आया, 

खुशियों की है ये छाया,

अटूट रहे ये रिश्ता, 

रूमाल सजाती है।


आनन्द भाई दूज का, 

बंधन है विश्वास का,

मिठास बनाने हेतु, 

रिश्तों को मिलाती है।


वैष्णो खत्री

 आजा मेरे प्यारे भैया! तुझे दही रोली का तिलक लगाऊं

छाई है घर आंगन में खुशियां

आईं आई है बहने भाई को शुभ तिलक लगाने

भाभी को सौभाग्य शती होने का आशीष देने

आया है भाई दूज का पावन पर्व

घर आंगन में खुशियां मनाएं।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ