सन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है :रामशंकर दास | #NayaSaveraNetwork

सन्तों का आगमन ही स्थान को धन्य बनाता है :रामशंकर दास | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम में जाते सांसद व संत के साथ अन्य लोग।



नया सवेरा नेटवर्क

वेदांती भागवत मंच पर हुआ कई प्रदेश के संतों का जमावड़ा

सिरकोनी,जौनपुर। सन्तो के आगमन से ही स्थान धन्य हो जाता है। लोग सन्त के दशर््ान से जीवन की दुविधा का अंत हो जाता है। यह बातें श्री रामशंकर दास वेदांती ने भगवान परशुरामजी की तपोस्थली में बाबा परमहंस के आश्रम पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में कही। कार्यक्रम में अन्य स्थानों से सन्त के अलावा कैसरगंज से भाजपा के सांसद तथा कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी आये। व्यास गद्दी से बोलते हुए श्री रामशंकर दास महाराज ने कहा कि भगवान की कथा में आज जमैथा गांव की यमदग्नि ऋषि की धरती का दशर््ान कर सभी को अयोध्या का अहसास हुआ। इतने सन्तों ने भगवान की कथा में शामिल होकर अपने को धन्य किया। आज की कथा में उपेंद्र दास जी महाराज बेगूसराय बिहार,सन्त दयाराम दास महाराज गुजरात, अयोध्या के हनुमानगढ़ी के सन्त रामदास महाराज,डॉ मिथिलेश नन्दनीशरण महाराज,महामंडले·ार गिरीश दास महाराज,महंत शशिकांत दास जी महाराज,महंत बृजमोहन दास जी महाराज तथा श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास सहित अन्य सन्तों ने अपने शब्दों से सभी को भगवान की महिमा बताया। मंच पर पहुंचे सांसद कैसरगंज व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सभी सन्तों से आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि ऐसा दृश्य देखकर ह्यदय भक्ति भाव के भर गया।आज मैं धन्य हुआ। मंच पर सांसद तथा सन्तो का जीएसटी आयुक्त मथुरा डॉ शिव आसरे सिंह, उद्योगपति व भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, डॉ विनोद प्रसाद सिंह,आशुतोष सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, डॉ बृजेश सिंह,आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात परमहंस आश्रम के सन्त  राजनदास महाराज ने सभी सन्तों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद सिंह,रामहित निषाद,गंगाधर शुक्ला,संजय शुक्ला,राजदेव शुक्ला,आनद सिंह सहित भारी संख्या में लोग मोजूद रहे। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी थानाध्यक्ष सहित अन्य थानों की पुलिस मौजूद रही।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ