 |
स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय इंद्रा भवन पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रा गाँधी का पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा और इसके लिए उन्होंने अपने जीवन की आहुति तक दे दी, उनके देश के प्रति समर्पण और सामर्थ का ये नतीजा रहा कि उन्होंने ने दुनियां का नक्शा बदल दिया। उन्होंने बैंको का राष्ट्रीयकरण किया देश की सैन्य शक्ति को मजबूत किया और गरीबी हटाओ का नारा दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुफ़्ती मेहंदी, राजकुमार गुप्ता, नेसार इलाही, शशांक राय, अमन सिन्हा, पुष्पेंद्र निषाद, शशांक शेखर, फरहान जिलानी, गौरव मौर्या, विशाल खत्री,इक़बाल,आदिल, अंकित, पावनेश, रिज़वान अब्बास, तौफीक अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी का मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक बदलापुर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्म दिन मनाया। मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी व जय शंकर दुबे ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री अपने खून के अंतिम कतरे तक राष्ट्र के प्रति समर्पित रही। ऐसी दुर्गा की अवतार आयरन लेडी को हम कांग्रेस जन उनके जन्म दिन पर उनको शत शत नमन करते हैं। ततपश्चात कार्यकर्ताओ ने मरीजों में फल वितरित किया। इस अवसर पर शोभनाथ तिवारी, बाबुराम यादव, महात्मा शुक्ल, मुंशी रजा, अच्छेलाल, राम जियावन, दूधनाथ, अरबाज, सावित अली, सुंदरम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 |
Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ