वीर सावरकर के अपमान को लेकर कांदिवली विधानसभा में विरोध प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर के अपमान को लेकर कांदिवली विधानसभा में विधायक अतुल भातखलकर के नेतृत्व में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल बीजेपी नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव ने कहा कि राहुल गांधी को पहले भारत का सुनहरा इतिहास पढ़ना चाहिए।
इसके बाद उन्हें भारत जोड़ो अभियान के लिए पदयात्रा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने आजादी की अलख जगाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। उन पर देशवासियों को गर्व है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |