'भारत जोड़ो यात्रा' नांदेड़ से महाराष्ट्र में करेगी प्रवेश | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नांदेड़। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ जिले से सात नवंबर की शाम को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के लिए 'मैं चलूंगा' का नारा लगाया गया है। यात्रा के बारे में जानकारी एलईडी वैन, होर्डिंग्स, सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन बन गया है।

सूत्रों ने बताया कि देश की एकता, अखंडता, भाईचारा और लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए चल रहे इस अभियान को हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, जनता दल, जन आंदोलन, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों और बुद्विजीवियों का समर्थन मिला है। महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समूहों, प्रमुख मंडलियों के नेता इसमें भाग लेंगे। नांदेड़ जिले में भी कई मंडलियां यात्रा में हिस्सा लेगी। सूत्रों ने बताया कि यात्रा सात नवंबर को तेलंगाना से देगलूर पहुंचेगी। देगलूर नगर परिषद के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ