 |
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने साधन सहकारी समिति अर्धपुर, विकासखंड बक्सा में बने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि शुक्रवार को किसी भी किसान के द्वारा धान विक्रय नहीं किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि लेखपाल धान विक्रय के लिए किसानों को प्रेरित करें। धान क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरा, कांटा उपलब्ध मिला। उन्होंने केंद्र प्रभारी बसंत निगम को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। ग्राम सभा सुजिया मऊ का नाम पोर्टल पर नहीं होने की वजह से पंजीकरण में समस्या आ रही थी जिस पर डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि तत्काल समस्या का निस्तारण करा कर सूचित करें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुदृढ़ करें जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
 |
Ad
|
 |
Ad |
 |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ