सोरांव संभाग ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। सोरांव संभाग ने 66वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सर्वांगीण उपाधि अपने नाम की। बीबीएस इंटर कॉलेज कादिलपुर में आयोजित यह दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई।

उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरएन विश्वकर्मा समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे। मेजबान कॉलेज के प्रबंधक रणजीत सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि रजनी शर्मा रहीं। बृजेश चंद्र श्रीवास्तव एवं रंजना सिंह ने अतिथियों का स्वागत, ज्ञानेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन और डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, रवींद्र मिश्र, सोनिका गुप्ता, हसबीन अहमद, उमेश खरे आदि मौजूद रहे।

दूसरे दिन सम्पन्न स्पर्धाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों के नाम इस प्रकार हैं- सब जूनियर बालक- 100 मीटर दौड़- अतुल (सोरांव), श्यामजी (हंडिया), सुमित (नगर उत्तर)। 400 मी. दौड़- संदीप, अतुल (सोरांव), आकाश (फूलपुर)। ऊंची कूद- सत्यम (फूलपुर), आर्यन (हंडिया), नवनीस (सोरांव)। गोला प्रक्षेप- श्वेतांक (फूलपुर), शुभम (सोरांव), विवेक (मेजा)। सब जूनियर बालिका- 100 मी. दौड़- रानी, प्रिया (फूलपुर), सानिया (हंडिया)। 400 मी. दौड़- श्रेया (करछना), जया (मेजा), निकिता (फूलपुर)।

जूनियर बालक- 100 मी. दौड़- अभिषेक (हंडिया), देवशंकर (सोरांव), प्रवीण (बारा)। 400 मी.- देवशंकर (सोरांव), हितेश (हंडिया), शुभम (फूलपुर)। 1500 मी.- करन (फूलपुर), प्रदीप (सोरांव), श्यामजीत (हंडिया)। 5000 मी. पैदल चाल- सुरेश सिंह, संगम (सोरांव), अभिषेक (हंडिया)। गोला प्रक्षेप- आदित्य (बारा), अमर बहादुर (सोरांव), विशाल (नगर उत्तर)। चक्का प्रक्षेप- अमर बहादुर (सोरांव), अविनय(फूलपुर), अमन (मेजा)। पोल वॉल्ट- पवन, मो. अहमद (सोरांव), अविनाश (मेजा)।

जूनियर बालिका- 100 मी. दौड़- वर्षा (हंडिया), सोनाली (सोरांव), काजल (फूलपुर)। 400 मी.- हेमा (सोरांव), काजल, रुचि (फूलपुर)। 1500 मी.- हेमा (सोरांव), मानसी (फूलपुर), प्राची (सोरांव)। 3000 मी. पैदल चाल- रितु (सोरांव), आंचल (करछना), रत्ना (बारा)। लंबी कूद- रिया (करछना), वर्षा (हंडिया), नंदनी (मेजा)। हैमर थ्रो- श्रद्धा सिंह (बारा), शिवी (करछना), मुस्कान (मेजा)। चक्का प्रक्षेप- नीतू, रंजना (सोरांव), सुमरी (करछना)।

सीनियर बालिका- 100 मी. दौड़- रिया (हंडिया), साक्षी (नगर उत्तर), स्वाति (करछना)। 400 मी.- प्रीति गुप्ता (सोरांव), पूनम प्रजापति (करछना), रचिता यादव (हंडिया)। 1500 मी.- हेमा कुमारी (सोरांव), मानसी निषाद (फूलपुर), प्राची (सोरांव)। 3000 मी. पैदल चाल- प्रीति गुप्ता, खुशी यादव (सोरांव), रत्ना (बारा)। लंबी कूद- ऋचा पाल (हंडिया), संजना त्रिपाठी (बारा), नीलम कुमारी (सोरांव)। हैमर थ्रो- अंशिका सिंह (बारा), ज्योति (हंडिया), संध्या पांडेय (बारा)। चक्का प्रक्षेप- करिश्मा मोरिया, असीरन खातून (नगर दक्षिण), ज्योति (हंडिया)।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें