बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाये:माया टंडन | #NayaSaveraNetwork

बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाये:माया टंडन | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम का उद्घाटन करती नपा अध्यक्ष माया टंडन।



नया सवेरा नेटवर्क

कमला नेहरू इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया

जौनपुर। कमला नेहरू इंटर कॉलेज अकबरपुर आदमपुर जौनपुर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 नवंबर 2022 को वाद विवाद एवं निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता एवं 13 नवंबर को खेलकूद का आयोजन किया गया है। 14 नवंबर को कॉलेज परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मेले में बच्चों ने अपने हाथ की बनाई वस्तुओं की बिक्री किया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का मुख्य अतिथि द्वारा स्वंय परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करती हुई नगर पलिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि बच्चों से मजदूरी नहीं घर से स्कूल की दूरी तय करवाई जाये। बच्चों के सिर पर मिट्टी का तसला नहीं नन्हंे नन्हें कंधो पर स्कूल का बस्ता टांगा जाये। बच्चों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाये। उनको  अपने अधिकारों के साथ जीने दिया जाये। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक डॉ.श्रद्धा सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर भी होना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है और हमारे स्कूल के शिक्षक बच्चों के प्रतिभा को तराशने में कोई कमी नहीं रखते हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओ का सहयोग सराहनीय रहा। 

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ