पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 48 वाहन क्षतिग्रस्त, 50 से अधिक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुणे। मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग पर एक पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से 48 वाहन टकरा गए। इस हादसे में ये वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 50 से अधिक घायल हो गए। रविवार देर शाम तब हुई, जब पुल के पास ढलान से उतरते वक्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना का कारण कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा रहा है। घायलों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है।
घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों को आस-पास रहने वाले नागरिकों ने पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि नवले पुल पर यह दुर्घटना हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (पीएमआरडीए) की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से चालक के नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई।
![]() |
Ad |