मध्य रेलवे के गलत फैसले से विद्याविहार एस्क्लेटर पर 32 लाख की फिजूलखर्ची | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मध्य रेल प्रशासन के एक गलत फैसले से विद्याविहार में 32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. अब 5 साल पहले बनाया  एस्क्लेटर को नए रेलवे ओवर ब्रिज के कारण ध्वस्त किया जानेवाला है। मध्य रेलवे द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को दी गई जानकारी के अनुसार विद्याविहार पश्चिम में एस्क्लेटर का निर्माण 31 दिसंबर 2016 को किया गया था और इस पर 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उक्त एस्क्लेटर को तोड़ने के लिए रेलवे द्वारा 2 लाख रुपये खर्च किए जानेवाले हैं। ज्यादातर समय बंद रहने वाले एस्क्लेटर के बारे में मध्य रेलवे ने कहा कि मशीन के निचले हिस्से में पानी घुस जाने से एस्क्लेटर काम नहीं कर रहा था और एस्क्लेटर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. पूर्वी खंड में 2 नए एस्क्लेटर लगाए जाएंगे और रेलवे ओवर ब्रिज के साथ एस्क्लेटर की कोई बाधा नहीं है।

अनिल गलगली के अनुसार शुरू में गुणवत्ता का रखरखाव नहीं किया गया था और प्रस्तावित ओवर ब्रिज पर विचार नहीं किया गया था। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में बाधा आने से एस्क्लेटर तोडने पर 2 लाख रुपये तोडक कारवाई पर खर्च होंगे और 30 लाख एस्क्लेटर के निर्माण पर खर्च किए गए हैं. प्रस्तावित ओवर ब्रिज कार्य के बावजूद एस्क्लेटर बनाने की क्या आवश्यकता थी? यह सवाल पूछते हुए गलगली ने दावा किया है कि ज्यादातर समय एस्क्लेटर बंद रहता था। इससे लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली, बल्कि 32 लाख पानी की तरह बहाये जा चुके हैं। गलगली ने इसकी जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके वेतन से 32 लाख रुपये की वसूल करने की मांग की हैं।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ