इमरान के नेतृत्व में 26 नवंबर को सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैसल जावेद खान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में 26 नवंबर को रावलपिंडी में देश के इतिहास का ‘सबसे बड़ा’ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’ किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री 03 नवंबर को वजीराबाद में एक रैली के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद यह लंबी रैली अस्थायी तौर पर स्थगित हो गयी थी।

फैसल खान ने ट्विटर पर कहा कि पाकिस्तान की जनता आर्थिक संकट से उबरने के लिए चुनाव की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस संकट के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराया है।

उन्होंने ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान में सबसे बड़ी समस्या उसकी खराब अर्थव्यवस्था है और उन्होंने आर्थिक अस्थिरता के लिए राजनीतिक अस्थिरता को दोषी बताया। उन्होंने कहा, “आज देश की सबसे बड़ी समस्या खराब अर्थव्यवस्था है, राजनीतिक अस्थिरता ही आर्थिक अस्थिरता का कारण है, गरीब और मध्यम वर्ग गंभीर समस्याओं से ग्रसित हैं, देश दिवालियापन की कगार पर पहुंच चुका है, ऐसे में एक बुद्धिमत्ता से निर्णय लेने की जरुरत है और देश में चुनाव ही इसका एकमात्र समाधान है।”

पीटीआई नेता असद उमर ने रावलपिंडी के निवासियों से 26 नवंबर को खान के आगमन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, “पिंडी तैयार रहे, कप्तान देश के बाकी हिस्सों के साथ 26 नवंबर को रावलपिंडी आ रहे हैं।”

इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा था कि अगर नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के बाद चुनाव नहीं करवाए जाते हैं तो पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करेगी। श्री चौधरी ने कहा था कि पीटीआई ने सरकार से चुनाव के तारीख की घोषणा करने की मांग की थी, लेकिन वर्तमान सरकार चुनावों में अपनी हार से भयभीत है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रचार-प्रसार ऑडियो रिकॉडिंग एवं सुपर मिक्सिंग के माध्यम से करना चाहते हैं तो आज ही सम्पर्क करें। प्रचार-प्रसार के लिए सुपर मिक्सिंग ऑडियो रिकॉडिंग के कैसेट पेनड्राइव एवं मेमोरी आदि बनवाने के लिए सम्पर्क करें| देवतुल्य पिता स्व. श्री सुशील वर्मा 'एडवोकेट' के प्रेरणास्त्रोत से प्रो.- वैभव वर्मा| पता:- ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, जौनपुर| सम्पर्क सूत्र 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ