नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी की फिल्म 'लंका में सीता' 25 नवंबर को रिलीज होगी। गोपी शनमुख क्रिएशन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म' लंका में सीता' 25 नवंबर को रिलीज होगी। सुब्बाराव गोसांगी ने बताया की जिस तरह फिल्म का नाम काफी अलग और अनोखा है उसी तरह फिल्म भी बिलकुल हटकर बनी है। फिल्म 'लंका में सीता' भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म है जिसमें दर्शकों को एक रीयलिस्टिक अंदाज मनोरंजन के रूप में देखने को मिलेगा।”
'लंका में सीता' में निसार खान और ऋतु सिंह की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण तल्लापका सुरेंद्र रेड्डी ने किया है। फिल्म के डीओपी प्रकाश है। संगीत ओम झा ने तैयार किया है। आर्ट डायरेक्टर शेरा है। एक्शन सी.ऐच रामकृष्णा का है। फिल्म के एडिटर संतोष हरवाडे है। इस फिल्म में निसार खान और ऋतू सिंह के साथ हैरी जोश, समर्थ चतुर्वेदी , प्रकाश जैस, मंटू लाल, रागिनी, साइना सिंह, अजय, पूजा, मास्टर शौर्य, शांति प्रिया और ग्लोरी मोहन्ता की भी अहम भूमिका है।
0 टिप्पणियाँ