18 साल पुराने रास्ते के विवाद को एसडीएम ने सुलझाया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक,जौनपुर। चंदवक पुरानी बाजार में सोनकर बस्ती के पास 18 साल से दो पक्षों के बीच चले आ रहे रास्ते के विवाद को एसडीएम ने हल्का लेखपाल के सहयोग से पुलिस बल की मौजूदगी में सुलझा दिया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के सुलझ जाने से दोनों पक्षों ने खुशी जताई है। चंदवक के पुरानी में 2003 से निज़ामुद्दीन व अलीहसन,मुस्तकीन ,मुस्तफा के बीच पुरानी घरोही व रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। अलीहसन व अन्य द्वारा निर्माण के दौरान विवाद होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी माज अख्तर हल्का लेखपाल सेवक राम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की उपस्थिति में रास्ते का हल निकालते हुए सुलह समझौता करा दिया। साथ ही दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दिया कि किसी के निर्माण कार्य में कोई भी पक्ष  हस्तक्षेप नहीं करेगा अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जाते समय सोनकर बस्ती से कोटिया मार्ग तक कीचड़,दुर्गंध  युक्त रास्ते को भी ग्रामीणों ने दिखाकर शिकायत की तो खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत करने हेतु कहा और अतिशीघ्र रास्ते के निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ