17 साल का इंतजार खत्म | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • ग्रेटर नोएडा में होगी आज से गंगाजल की आपूर्ति

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में लोगों को आज से आरओ और फिल्टर से मुक्ति मिल जायेगी। योगी सरकार का दावा है कि उसका ‘भगीरथ’ प्रयास सफल होने के बाद 17 साल का इंतजार मंगलवार को खत्म होगा, जब मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा को निशुल्क गंगाजल आपूर्ति का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि योगी आज यहां एक कार्यक्रम में जल सयंत्र का उद्घाटन। इससे पानी की आपूर्ति के लिये भूजल पर निर्भरता कम होगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। ग्रेटर नोएडा में गंगाजल लाने का प्रस्ताव सबसे पहले 2005 में बना था। इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद योगी सरकार ने तेज की, जिसके फलस्वरूप यह आज उद्घाटन केे लिये तैयार हो पाया है।

गौरतलब है कि दो दिन के नोएडा प्रवास पर आये योगी ने कल ग्रेटर नोएडा में प्रदेश के पहले डाटा सेंटर का उद्घाटन किया था। आज वह ग्रेटर नोएडा में जैतपुर जलाशय पर बने जल सयंत्र का लोकार्पण करेंगे। इससे घरों तक गंगाजल पहुंचेगा। करीब 85 क्यूसेक गंगाजल आपूर्ति की परियोजना पर लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत आयी है। सरकार का दावा है कि गंगाजल आपूर्ति का लाभ 10 से 12 लाख की जनसंख्या को मिलेगा। पाइपलाइन से गंगाजल की घर-घर आपूर्ति प्रारंभ होने के बाद स्थानीय लोगों को अब घर में आरओ या फिल्टर लगाने की जरूरत नहीं होगी। गंगाजल की आपूर्ति के लिये बिछाई गयी 23 किमी लंबी पाइपलाइन पूरी तरह भूमिगत है और यह अंडरग्राउंड रिजर्वायर से जुड़ी है।

पहले चरण में ग्रेटर नोएडा की 40 फीसदी आबादी को इसका फायदा मिलेगा। इससे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा, नॉलेज पार्क और गोल्फ कोर्स सहित 22 बड़े सेक्टरों को जलापूर्ति होगी। इन सेक्टर के जलाशयों से बड़े टैंकों में जल आपूर्ति होगी।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ