नया सवेरा नेटवर्क
डेढ़ लाख गांवों तक पहुंचेगा विहिप का हितचिन्तक अभियान
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। आगामी 6 नवम्बर से शुरू होने वाले पखवाड़े में विश्व हिन्दू परिषद् देश के डेढ़ लाख गांवों तक पहुंचकर एक करोड़ से अधिक हिन्दूओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बातें वि·ा हिन्दू परिषद के काशी प्रान्त के सह प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल ने नगर के साहबगंज मुहल्ला में स्थित अपने पैतृक आवास पर स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जाएगे इसके निमित्त षष्टिपूर्ती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के इस देश व्यापी हितचिन्तक अभियान को सर्व स्पर्शी बनाने के लिए 6 नवम्बर से 20 नवम्बर तक हर समाज के हर जाति मत पंथ सम्प्रदाय से सम्पर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे। इस अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष सम्पर्क भी किया जाएगा । इसके अन्तर्गत डॉक्टरों , इंजीनियरों , चार्डर्ड अकाउंटेंटों, अधिवक्ताओं, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाडि़यों इत्यादि सभी तरह के सेलेब्रिाटी को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। विहिप काशी प्रान्त सह मन्त्री ने कहा कि हितचिन्तक अभियान की टोलियों का लक्ष्य भारत के एक लाख गांवों तक जाकर एक करोड़ हितचिन्तक बनाने का है। इस अभियान के अन्तर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी । हितचिन्तक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है । सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मन्दिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिन्दू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। इस अवसर पर वि·ा हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मन्त्री बालेन्दु, विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय समेत विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ