स्थापना दिवस पर 12 साहित्यकारों को मिले नामित सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। युवा रचनाकार मंच के 42 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्रेस क्लब में हुए सम्मान समारोह में सरोज शुक्ला स्मृति सम्मान- 2022 उमा सिंह को दिया गया। कवि जगदीश प्रसाद विमल स्मृति सम्मान-2022 से पवन कुमार वर्मा , कवि साधुशरण वर्मा सरन स्मृति सम्मान से दिनेश सोनी, डॉ० पुत्तूलाल शुक्ल चन्द्राकर स्मृति सम्मान से अशोक अवस्थी, रामचन्द्र मिश्र विनीत स्मृति सम्मान- से राजकिशोर त्रिवेदी 'किशोर', काव्याचार्य रामदेव लाल विभोर स्मृति सम्मान प्रेमचन्द्र सैनी, कवि जगमोहन नाथ कपूर 'सरस' स्मृति सम्मान से तेजनारायण पाण्डेय, इंजीनियर बसन्तराम दीक्षित बसन्त स्मृति सम्मान-से भोलानाथ अधीर, शिक्षिका लता जैन स्मृति सम्मान से सुषमा मिश्रा असीम, साहित्यानुरागी कैलाशचन्द्र जैन स्मृति सम्मान से• सूरज प्रकाश मिश्र, लाइफटाइम अचीवमेन्ट अवार्ड- डॉ भारतेन्दु मिश्र और नवगीतकार महेश अन्ध स्मृति सम्मान से शुभम श्रीवास्तव ओम को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गीतकार शिवभजन कमलेशन मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. उमाकांत शुक्ल ने की।
![]() |
Ad |