अलग अलग स्थानो पर रन फॉर युनिटी का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विद्यार्थियों संग अभिभावकों व शिक्षकों ने भी लगाई दौड़
विभिन्न महाविद्यालयों में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो--2 रन फॉर युनिटी में भाग लेते डाक विभाग के कर्मचारी।
फोटो--9 सलतनत बहादुर पीजी कॉलेज में रैली निकालते विद्यार्थी।
जौनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर जिले के डाक मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में रन फॉर युनिटी का आयोजन किया गया। जिसमे मंडलीय कार्यालय, प्रधान डाकघर एवं नगरीय डाकघर के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मोहित राम यादव, जन संपर्क निरीक्षक, हीरालाल यादव, शकील खान सिस्टम मैनेजर, हरिशंकर यादव प्रांतीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, विमल प्रसाद, संजय कुमार, बृजेश मिश्र, ऋषिकेश चौहान, नंदलाल सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, विक्रांत सिंह आदि ने हिस्सा लिया। इसी क्रम में राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर प्रतियोगिता करायी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार सिंह राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ रहे। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शंभूराम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अखिले·ार शुक्ला ने सभी स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडे ने किया। इस मौके पर डॉ विजय तिवारी, डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉक्टर चंद्राबुज कश्यप, डॉ मधु पाठक, सत्यम सुंदरम मौर्य,आफताब, नित्या गुप्ता, स्वयं यादव आदि लोग उपस्थित रहे। मीरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र स्थित स्टर्लिंग इंग्लिश स्कूल मीरगंज, कंचन गल्र्स इंटरमीडिएट कालेज बंधवा, प्राथमिक विद्यालय करियांव, कसेरवा, गरियांव सहित विभिन्न विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। एकता के लिए छात्रों शिक्षकों व अभिभावकों संग स्कूल से बाजार तक दौड़ लगाई गई। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों से क्षेत्रवासियों का ध्यान बरबस आकृष्ट हो रहा था। दौड़ के बाद लौह पुरु ष के प्रतिमा पर सभी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। स्टर्लिंग के चेयरमैन राजेश सिंह ने कहा की सरदार जी राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक थे। इनका एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हम सब मिलकर क्षअुण बनाए रखेंगे, और यह दौड़ राष्ट्रीय एकता अखंडता का प्रतीक है। इस दौरान विद्यालय में विविध कार्यक्रम प्रभात फेरी, प्रार्थना सभा, एकता की शपथ के साथ दौड़, स्टोरी टेलिंग, निबंध,रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें प्रथम आने वाले छात्रा अंशिका दुबे, अनन्या शुक्ला, आर्यन गिरी, अंजली चौहान को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रभात कुमार , संजय कुमार , नवीन सिंह, आलोक कुमार शुक्ला, अरविंद तिवारी, शीतला प्रसाद सहित गणमान्य व्यक्ति राजेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को लौह पुरु ष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 500 मीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दौड़ में काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ से पूर्व उन्हे प्राचार्य प्रो सुनील प्रताप सिंह,पूर्व प्राचार्य प्रो. ब्राजेन्द्र सिंह, प्रो वी के पांडेय, डॉ केसी यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ जोरावर सिंह ,डॉ महेन्द्र सिंह श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्राचार्य प्रो ब्राजेन्द्र सिंह के द्वारा सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मुमताज अंसारी, तमन्ना नाज, डॉ पवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। सुइथाकलां संवाददाता के अनुसार लौह पुरूष की जयन्ती पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानो संस्थाओं समेत तमाम जगहों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एकता की शपथ के साथ ही खेलकूद,दौड़ और संगोष्ठी कर लौह पुरूष के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर क्षेत्र के श्री गाँधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार समेत छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। तत्पश्चात रन फार यूनिटी के लिए सौ मीटर, दो सौ और चार सौ मीटर की दौड़ करायी गयी। शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी मे प्रधानाध्यापक महेश दूबे ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के शपथ दिलाई। इसके पूर्व मां सरस्वती और लौह पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए कृतज्ञता प्रकट किया गया। वरिष्ठ शिक्षक राजेश चौबे के नेतृत्व में बच्चे बच्चियो ने पच्चास मीटर की दौड़ में प्रतिभाग लिया। दौड़ में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ब्लाक मुख्यालय परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चन्द्र तिवारी और खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में माल्यार्पण के बाद एक गोष्ठी आयोजित की गयी।संगोष्ठी में पटेल की जीवनी पर चर्चा करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. तिवारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होकर अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से करना होगा। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश कुमार,जितेन्द्र शाह,हरिश्चन्द्र यादव,अमन वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। परिषदीय स्कूलों सदरु द्दीनपुर,रामनगर, पूरासम्भलशाह, सवायन समेत अन्य स्कूलों में खेलकूद और संगोष्ठियाँ आयोजित की गयी।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |