पीएनयू क्लब की दीपावली नाइट में जमकर धमाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। दी प्रभु नारायण यूनियन (पीएनयू) क्लब परिसर शनिवार की शाम दिवाली की मस्ती से सराबोर नजर आया। पंजाबी गायक दिलबर मेहंदी ने गीतों से समा बांधा। क्लब के मेंबर और उनके परिवार के सदस्य झूमते नजर आए।
पीएनयू क्लब के ‘दीपावली म्यूजिकल नाइट का एक और आकर्षण महाराजा लाइव बैंड भी था। इनके कलाकारों का साथ मिला तो गायक दिलबर मेहंदी ने खूब रंग जमाया। दिलबर मेहंदी के बेटे राजा रान्याल और एबी रान्याल ने भी गीतों से महफिल में चार चांद लगाया। मशहूर पंजाबी गायक दिलबर मेहंदी ने कहा कि 2007 में पहली बार काशी आया था। तब और अब की काशी में जमीन-आसमान का बदलाव आया है। उन्होंने बार बार काशी आने की इच्छा जताई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाया।
इसके पूर्व स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत क्लब के अध्यक्ष अम्बुज किशोर नारायण ने किया। संचालन सचिव विशाल जायसवाल व रविप्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभु रत्न, विजय लीला, प्रमोद अग्रवाल, अनिल लालवानी, अतुल रस्तोगी, राजेश रोकड़िया, अरविंद सिंह, विवेक केसरी, गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे।