थरवई मे नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
थरवई (प्रयागराज)। क्षेत्र के पड़िला गांव में बीती रात नव विवाहिता ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि विवाहिता पुष्पा देवी (22 वर्ष) ने पति शंकर लाल यादव से कुछ कहासुनी होने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि 15 मई को झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग गांव में शादी हुई थी। परिजनों ने पुष्पा देवी को साड़ी के फंदे पर लटकते हुए देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना देर रात्रि पुलिस को दी गई। थरवई पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।