पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर जगह जगह हुई शोकसभा | #NayaSaveraNetwork



पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर जगह जगह हुई शोकसभा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा व छात्रसभा ने भी दी श्रद्धांजलि 

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर  शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने भारतीय राजनीति को न सिर्फ नई दिशा दी बल्कि सामाजिक परिवर्तन की इबारत भी लिखी। उन्होंने महिलाओं को सियासत में भागीदारी दिलाने के लिए निरंतर आवाज बुलंद की। विश्वविद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ मनोज मिश्र, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ. आलोक दास, डॉ. सुशील कुमार, डा. धीरेन्द्र  चौधरी, रामसमुझ, अनिल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं सपा छात्रसभा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। जिला सचिव छात्र सभा अजय यादव रवि ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। आज हम लोग एक अच्छे नेता को खो दिये हैं। उनके जाने से सभी लोग सदमे में हैं। नेता जी के संरक्षण में सभी लोग राजनीति करके आज दल में विधायक सांसद बने हैं। जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा विकास यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है। मुलायम सिंह यादव जब रक्षामंत्री थे तब उन्होंने सैनिकों के शव को अपने घर ले जाने का पर्मिशन दिये नहीं तो सैनिकों का शव घर नहीं पहुंच पाता था  शव को वहीं फ ूंक दिया जाता और दफना दिया जाता था। आज मुलायम सिंह यादव की देन है कि सेना के जवान का शव सम्मान के साथ घर पर पहुंचाया जाता है। जिला महासचिव छात्र सभा अनिल यादव ने कहा कि व्यक्तित्व के धनी थे। छात्र नेता अवनीश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव  छात्र, किसान, नौजवानों के नेता थे। जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा निलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को सभी लोग धरती पुत्र के नाम से जानते थे। शोक सभा में  तिलकधारी महाविद्यालय छात्र सभा इकाई अध्यक्ष अमित यादव, अजय यादव रवि, विकास, प्रशांत यादव, विशाल यादव,अवनीश यादव, विनोद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया निधन की सूचना पाते ही अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला इकाई की में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें नेता जी के जीवन चर्चा पर चर्चा करते हुए लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ों को जीने की राह पर चलने की प्रेरणा देने वाले नेता जिनकी जीवन संघर्ष ही एक लंबी दास्तां रहा। उनके द्वारा रक्षा मंत्री कार्यकाल में भी देश के वीर सपूतों के लिए कई फैसला लिया गया। मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्री कृष्ण भगवान से प्रार्थना किया गया। मृतक आत्मा की शांति हेतु अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं इस अपार कष्ट को सहन करने के लिए परिजन एवं शुभचिंतकों को अपार शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में सम्मिलित डॉक्टर रामअवध यादव, डॉक्टर राजपति यादव, डॉ शकुंतला यादव, छोटेलाल यादव, शिवसहाय यादव, जनार्दन यादव, साहबलाल यादव, चंद्र भूषण यादव, बृजभूषण यादव, महेंद्र प्रताप यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, राजेंद्र यादव, प्रकाश, विजय यादव, केशव प्रसाद यादव, रामाशंकर यादव, जियाराम, मोतीलाल यादव, रामप्रवेश यादव उर्फ मुलायम एडवोकेट, सूबेदार यादव एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे। केराकत संवाददाता के अनुसार पूर्व मुख्य मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री  मुलायम सिंह यादव के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही समर्थको व सपा कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। केराकत  विधायक  तूफानी  सरोज ने मुलायम सिंह यादव के निधन  पर गहरा शोक ब्यक्त करते  हुए  कहा कि धरती से जुड़े  जुझारूपन के धनी व समाजवाद के पुरोधा रहे मुलायम सिंह यादव को देश ने खो दिया है। उनके निधन से देश में अपूर्णीय क्षति हुई। इसी प्रकार  विधानसभा अध्यक्ष  नीरज पहलवान, पूर्व  विधायक गुलाब चंद सरोज, संजय सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, कृष्ण कुमार जायसवाल, रमाशंकर यादव,  विनोद साहू,सत्यनारायण यादव एवं दीपचंद राम आदि नेताओ ने मुलायम सिंह यादव  के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित किया है। मीरगंज संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार में एक बार रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर मीडिएट कॉलेज मीरगंज के परिसर में छात्र एवं शिक्षकों ने प्रधानाचार्य डॉ सन्तोष सिंह की मौजूदगी में दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना किया गया। डॉ सिंह ने लोगों को कहा कि देश के प्रखर पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके स्वर्गीय मुलायम सिंह उच्च विचार व उच्च स्वभाव के थे। उनका सच्चा जीवन हमेशा लोगों के बीच याद किया जाएगा। देश के लोग आज भी उनके द्वारा किये गए कार्यों को लेकर कभी भूलने वाले नही हैं। इसी क्रम में कंचन बालिका इंटरमीडिएट कालेज बधवा व सीता देवी इंटर कॉलेज अगहुआ में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ संतोष सिंह, शिवकुमार सिंह, पंकज कुमार, मोहम्मद हनीफ, डॉ अरु ण सिंह, नवीन कुमार, सूर्यमणि उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार प्रदेश के वयोवृद्ध समाजवादी नेता देश के पूर्व रक्षामन्त्री एवं तीन बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमन्त्री रहे  मुलायम सिंह यादवके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। सात बार सांसद व दस बार विधायक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही ग्राम न्यायालय मछलीशहर में अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। ग्राम न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष फूलचन्द मौर्य की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को देश एवं प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि वह धरती से जुड़े हुए एक ग्रामीण परिवेश में पले- बढ़े जन नेता थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल मे समूचे प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए अधिवक्ता संघ भवन का निर्माण कराया था।  अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के लिए ई·ार से प्रार्थना किया और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, दीपक शुक्ल , दूधनाथ यादव , राम प्रसाद यादव , बीएल यादव , विपिन सिंह , अशोक वि·ाकर्मा , राजेन्द्र प्रसाद , तौफीक अहमद , श्याम बाबू यादव , दिनेश यादव , राय साहब पटेल, लाल साहब पटेल, श्याम सुन्दर यादव, विवेक गौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार वयोवृद्ध नेता पूर्व रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। आठ बार सांसद व सात बार विधायक रहे नेता को  श्रद्धांजलि देने वालो में शिक्षक नेता राम दुलार यादव,घनश्याम यादव,राम प्रसाद यादव कृपा शंकर यादव,सत्यनारायण यादव,आशीष कुमार,देवेंद्र सरोज,मुकेश कुमार,राजनेत यादव,भूलई यादव गुब्बाड़ी यादव ,भइया लाल यादव,फूलचंद यादव आदि लोग रहे। बक्शा संवाददाता के अनुसार मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर सपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। ग्राम पंचायत सड़ेेरी के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर अपने नेता को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ