ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये छह लाख के जेवर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में स्थित ज्वेलरी की दुकान से शुक्रवार की रात चोर नगदी सहित छह लाख रु पये का गहना उठा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस तथा डॉग स्क्वायड मौके पर  पहुंच कर खोजबीन में लग गयी। क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी राजकुमार सेठ की सिरकोनी बाजार में  राजकुमार ज्वेलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात को राजकुमार सेठ दुकान बंद करके घर चले गए। रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन कुंतल वजनी लॉकर को दुकान से ढाई सौ मीटर दूर सिरकोनी स्टेशन की तरफ एक खेत मे ले गए। वहां उसको तोड़ कर उसमें रखा 25 ग्राम सोना तथा चांदी के लगभग पांच लाख के गहने तथा 12 हजार नगद उठा ले गए। सुबह खेत मे टूटा लॉकर देखकर लोगों को घटना का पता चला। सूचना पाकर राजकुमार सेठ पहुंच गए। उनके सूचना पर पुलिस तथा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गया। डॉग सिरकोनी क्रासिंग तक गया। उसके बाद वह वापस लौट आया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ