शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट पर साधा निशाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने शिंदे गुट के समर्थकों द्वारा बोइसर, पालघर में शिवसेना कार्यालय पर कब्जा करने की नाकामयाब कोशिश पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता का समर्थन ना मिलता देख शिंदे गुट के लोग बौखला गए हैं।
उनकी हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की हो गई है। परंतु उनको यह नहीं मालूम की खंभा नोचने से खंभे का तो कुछ नहीं बिगड़ेगा उल्टे बिल्ली के दांत टूट जाएंगे। श्री दुबे ने कहा कि आम जनता और शिवसैनिक पूरी तरह से असली शिवसेना के साथ हैं।
यह बात शिंदे गुट के लोगों को भी भलीभांति मालूम है। सरकार में होने का यह अर्थ नहीं है कि आप सत्ता का दुरुपयोग करें। आनंद दुबे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे शिव सैनिकों के आराध्य देव हैं।
दुनिया की कोई भी ताकत शिव सैनिकों को मातोश्री में निष्ठा से अलग नहीं कर सकती।आनंद दुबे ने कहा कि अंधेरी चुनाव में आप डर कर भाग गए। कितने चुनाव में डरकर भागेंगे? उन्होंने कहा कि जब आपको अलग पार्टी का नाम मिल गया है तो आप शिवसेना के कार्यालयों पर क्यों काबिज होना चाहते हैं?
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |