भाजपा की ‘गौरव यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे नड्डा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को धार देने और आमजन तक पहुंच बनाने के वास्ते बुधवार से राज्य में पांच अलग-अलग मार्गों से ‘गौरव यात्रा’ शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों से इन यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि पहली ‘गौरव यात्रा’ साल 2002 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले और सांप्रदायिक दंगों के बाद निकाली थी। दूसरी गौरव यात्रा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की गई थी। भाजपा ने 2002 में राज्य की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 127 पर जीत हासिल की थी। 

वहीं, 2017 के चुनावों में उसे 99 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुई थीं। भाजपा ने मंगलवार को बताया कि नड्डा बुधवार को द्वारका से यात्रा को हरी झंडी देंगे। इसके अलावा, मेहसाणा जिले के बहुचराजी से एक अन्य मार्ग पर यात्रा आरंभ की जाएगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। शाह बृहस्पतिवार को तीन मार्गों से यात्रा को हरी झंडी दिखांगे। 

वह अहमदाबाद जिले में संत सवैयानाथ मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, जबकि दो अन्य मार्गों के लिए नवसारी जिले के वंसदा तालुका में उनाई माता मंदिर से यात्रा आरंभ की जाएगी। भाजपा के केंद्रीय एवं राज्य के नेता विभिन्न स्थानों से इस यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा ने बताया कि नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व मंत्री जवाहर चावड़ा बुधवार को द्वारका में होंगे। पार्टी के मुताबिक, प्रह्लाद सिंह पटेल, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला और अनुराग ठाकुर सहित कई केंद्रीय मंत्री विभिन्न स्थानों से ‘गुजरात गौरव यात्रा’ में शामिल होंगे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ