काव्यांजलि एक अनूठा आरंभ स्थापना दिवस के उपलक्ष में कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यांजलि "एक अनूठा आरंभ" विश्व मंच के संस्थापक कवि दीपक शुक्ल चिराग ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि संस्था का स्थापना दिवस समारोह  22 अक्टूबर 2022 ' धनतेरस' को है जिसमें आयोजित कवि सम्मेलन में देश और विदेश से नामचीन एवं उत्कृष्ट साहित्यकारों की आनलाईन सहभागिता अपेक्षित है।

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिछले कई दिनों से साहित्यकारों की उपस्थिति हो रही है जिनमें गणेश प्रसाद गौतम प्रज्ञेश,प्रमोद मिश्र निर्मल, अनामिका सिंह अविरल,विजय प्रताप शाही, अभि दा जी,राजकरण सिंह,हरि नाथ शुक्ला हरि और मंजू अग्निहोत्री ने उत्कृष्ट काव्य पाठ करके संस्था का गौरव बढ़ाया है।

यह काव्य पाठ विगत 7 अक्टूबर से अनवरत चल रहा है और आगे 25 अक्टूबर तक चलने की संभावना है। संस्थापक दीपक शुक्ल चिराग ने उपस्थित होने वाले सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यकारों को संस्था हेतु अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ