गुजरात में लगी सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • भारत भविष्य के अवसरों को आकार दे रहा है: पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘डिफेंस एक्सपो 2022’ का उद्घाटन किया, उत्तरी गुजरात के दीसा में नए सैन्य हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला ऐसा ‘डिफेंस एक्सपो’ है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

गुजरात के गांधीनगर के डिफेंस एक्सपो 2022 (Def Expo 2022) में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मुझे खुशी है कि जब भारत भविष्य के इन अवसरों को आकार दे रहा है, तो 53 अफ्रीकी देश जो भारत के मित्र हैं, हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन सकारात्मक मानसिकता के साथ कई देश हमारे साथ आए हैं।

पीएम मोदी मे आगे कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होता था लेकिन डिफेंस एक्सपो 2022 (Def Expo 2022) अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ