नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। गोमती नदी के पुराने पुल से लंबे समय से बीमार चल रहे एक युवक ने कूदकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन व पुलिस शव की खोजबीन शुरू की लेकिन समाचार संप्रेषण तक पता नहीं चल पाया था तलाश जारी थी। जानकारी के अनुसार मढ़ी गांव निवासी पंचदेव राम (40) लंबे समय से बीमार चल रहा था। वह चंदवक बाजार में एक निजी चिकित्सक के यहां रहता था। दोपहर में लंच के बाद वह गोमती नदी के पुराने पुल पर गया और कपड़े,जूते निकाल कर मोबाइल व लाठी वहीं रखकर नदी में कूद गया। उसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति उधर से गुजर रहा था तो उसकी मोबाइल बज रही थीं। उसने मोबाइल उठाया तो कॉल उसके घर की थी जिसपर उसने वस्तुस्थिति से परिजनों को अवगत कराया। जानकारी होने पर उसका पुत्र सतीश कुमार परिजनों संग मौके पर आया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयीं। आस पास के लोगों के सहयोग से खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया। नदी में पानी काफी बढ़ गया है और धारा भी तेज है।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ