BREAKING

इस्लामाबाद के सबसे बड़े मॉल में लगी भीषण आग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद नौ अक्टूबर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सेंटोरस इमारत में आग लग गई है। इस इमारत में राजधानी का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल भी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और आग पर काबू पा लिया गया है तथा आगे की जांच के लिए इसे सील कर दिया गया है।

आग को बुझाने के अभियान की निगरानी करने वाले राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के प्रमुख मोहम्मद उस्मान यूनिस ने कहा कि आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि दमकल, पाकिस्तानी नौसेना, पाकिस्तानी वायु सेना, रेक्स्यू 1122 ने आग बुझाने वाले अभियान में हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, मॉल के क्षेत्र में स्थित फूड कोर्ट में स्थित एक रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो इमारत के रिहायशी मंजिलों तक पहुंच गई।

टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है जबकि अन्य क्लिप में लोग मॉल की लिफ्ट के जरिए इमारत से बाहर आने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है क्योंकि अधिकारी विभिन्न मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने में सफल रहे। इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना इस प्रसिद्ध व्यापार केंद्र में हुई। मैं दुआ करता हूं कि जान का नुकसान न हो। पीड़ितों के वित्तीय नुकसान के लिए संवेदना और सहानुभूति है।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें