रामपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा है पानी | #NayaSaveraNetwork

विद्यालय का बंद शौचालय व परिसर में भरा पानी।



रामपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा है पानी | #NayaSaveraNetwork

विद्यालय का बंद शौचालय व परिसर में भरा पानी।




नया सवेरा नेटवर्क

शौच के लिए छात्र-छात्राओं को जाना पड़ता हैं बाहर

विफल होती दिख रही कायाकल्प योजना, अधिकारी मौन

सुजानगंज,जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल बनाने को लेकर कायाकल्प योजना सहित कई प्रकार की योजनाओं के तहत धन मुहैया कराते हुए आदशर््ा विद्यालय बनाने की कोशिश की जा रही है पर विद्यालय में विकास कार्य की सफलता कोसों दूर है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रामपुर में शौच करने के लिए छात्र-छात्राएं बाहर जाने को मजबूर हैं विद्यालय परिसर में पानी भरा हुआ है तथा विद्यालय में बालक शौचालय ,बालिका शौचालय, दिव्यांग शौचालय नही कार्यरत है। जिसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी सुजानगंज सचिन भारती को लिखित तौर पर शिक्षा विभाग द्वारा कई बार दिया जा चुका है पर आज तक विद्यालय के विकास के नाम पर खंड विकास अधिकारी ने इस बात का गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया जिसका दंश विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भुगतने को मजबूर हैं। उक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार सरोज ने बताया वर्तमान ग्राम प्रधान पति प्रदीप कुमार सरोज से भी कई बार इस संदर्भ में बात किया गया पर प्रधान पति द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाते हुए बताया गया कि शौचालय बनाने के लिए जो धन आवंटित हुआ था वह पूर्व प्रधान द्वारा निकाल लिया गया है अभी कोई बजट हमारे पास नहीं है इसलिए शौचालय बनवाना अभी संभव नही है। अगर देखा जाय विकासखंड नाम का है पर भ्रष्टाचार का महाकुंभ है। जहां पर छोटे, छोटे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है विकासखंड से संबंधित अधिकारी अपना हिस्सा लेकर ग्राम प्रधान के माध्यम से सरकारी धन का दुरु पयोग करवा रहे हैं। क्षेत्र में विकास हो या न हो पर ब्लॉक से संबंधित अधिकारियों को कमीशन रूपी मिठाई मिलनी ही चाहिए इसका ताजा उदाहरण रामपुर का प्राथमिक विद्यालय है। देखा जाए तो इस विद्यालय में 141 ऑन रजिस्टर छात्र छात्राओं का एडमिशन हुआ है हर दिन आने वाले बच्चों में 90 बच्चों की संख्या है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सचिन भारती अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ते हुए जांच कराने की बात कह कर बातों का जवाब देने से कतराते रहे। आए दिन हो रहे बच्चों के साथ दुर्घटना से बेखबर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे संबंधित विभाग के कर्मचारी कमीशन रूपी मिठाई खाकर मस्त है छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भगवान भरोसे ही चल रही है।


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ