ट्रक की चपेट में आने से विवाहिता की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मिर्जामुराद। रखौना गांव के सामने शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने रिंगरोड अंडरपास के समीप बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लोहता के बनकट निवासी बेबी यादव (30 वर्ष) की मौत हो गई। उसके सात साल के बच्चे हिमांशु समेत तीन लोग जख्मी हो गये। तीनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बनकट गांव निवासी नागेंद्र यादव अपनी भाभी बेबी यादव, बहन शशिकला यादव और हिमांशु को बाइक से लेकर राजातालाब से रखौना स्थित रिंगरोड की तरफ आ रहा था। रिंगरोड अंडरपास के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे बैठी बेबी यादव ट्रक के पहिए के नीचे आ गई।

बाकी अन्य सभी जख्मी हो गए। मिर्जामुराद थाने के दरोगा राजकुमार चौहान मौके पर पहुंचे। बेबी यादव को दो बेटे अनुज और हिमांशु हैं। घायल देवर नागेंद्र यादव ने बताया कि वह सभी को लेकर मिर्जापुर के चुनार के बिरसापुर गांव में चचेरी बहन के यहां जा रहा था। वहां एक बच्चे की मौत हो जाने पर सभी जा रहे थे। उधर हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। चालक हिरासत में ले लिया गया।

  • गंगा में उतराया मिला शव

रामनगर। कोदोपुर गांव के सामने शुक्रवार को गंगा में युवक का शव उतराया मिला। गांव के पास सिपहिया घाट के समीप लोग छठ पूजा के लिए वेदी बनाने पहुंचे। युवक का शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार शव 15 दिन से अधिक पुराना है। कपड़े व शरीर के अधिकतम हिस्से गल चुके हैं। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ