तीन डॉक्टर सहित 17 कर्मचारी गायब मिले, रोका वेतन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था काफी लचर है। समय से डॉक्टर और कर्मचारी भी नहीं आते हैं। इसकी कलई तब खुल गई जब सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शुक्रवार को सीएचसी आराजीलाइन और अतिरिक्त पीएचसी मिर्जामुराद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक गायब रहे। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

सीएमओ सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अराजीलाइन पहुंचे। निरीक्षण के समय उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर डॉक्टर, लैब टेक्निशियन, चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट सहित 17 कर्मचारी अनुपस्थित थे। फार्मासिस्ट राजेंद्र प्रसाद 10 अक्तूबर से गायब हैं। सीएमओ ने सभी का वेतन रोक दिया है। साथ ही उनसे जवाब तलब किया है। निरीक्षण के दौरान संविदाकर्मी नीलम कुमारी, एएनएम प्रीति कुमारी, स्टाफ नर्स पूनम, वंदना के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट असंतोषजनक मिली।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने केन्द्र के अधीक्षक को निर्देश दिया कि चिकित्सालय के वार्ड के सभी स्टूल और बेसिन, बेडसीट को साफ-सुथरा रखा जाय। वाटर कूलर के ईर्दगिर्द साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। सीएमओ ने अति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जामुराद का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति मिले। निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया की एएनएम सेंटर समय से नहीं खुलता है, जिसके लिए एएनएम को कड़ी चेतावनी दी गई।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ