पतरही बाजार में डालाछठ पर्व को लेकर दऊरा को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर | #NayaSaveraNetwork

पतरही बाजार में डालाछठ पर्व को लेकर दऊरा को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

छठ को कहा जाता है आस्था का महापर्व,बांस से बने सामानों का विशेष महत्व

कृष्णा सिंह

पतरही जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार में डालाछठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है।छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल होता है दुर्गा पूजा,दीपावली खत्म होते ही छठ पूजा की तैयारी में लोग जुट जाते हैं।बता दें कि छठ पर्व को आस्था का महापर्व कहा जाता है.महापर्व छठ पर बांस से बने सामानों का विशेष महत्व है. पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले सामानों में सूप,डाला,दऊरा बांस से बने अन्य सामानों का खास महत्व होता है.इन सब चीजों के बिना छठ पर्व अधूरा माना जाता क्योंकि छठ पूजा में बांस से बने सामानों का अपना एक अलग ही महत्व है।सबसे खास बात यह है कि भगवान भास्कर को जिस सूप में प्रसाद अर्पित किया जाता है उसे समाज के सबसे पिछड़े जाती के लोग बनाते हैं ऐसे में पतरही बाजार में बांस से बनने वाले दऊरा को अंतिम रूप देने में जुटे बांस से डाला,सूप,दऊरा बनाने वाले कारीगर,कारीगरों द्वारा दुकान पर सूप और दउरा, डाला भी स्टॉक किया जा रहा है। इससे कारीगर को जमकर ऑर्डर भी मिल रहे है। जिसे समय पर सूप व डाला देने के लिए कारीगर पूर्व से ही काम पर जुटे गए है। जिले के विभिन्न स्थानों पर महादलित परिवार के लोग सुबह से ही सूप दाउरा व डाला बनाने में जुट जा रहे है।इस काम में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।अपने परिवार के लिए भोजन बनाने के बाद शाम तक काम पर लगी रहती है।दऊरा निर्माण कर रही महिला कारीगर ने बताया कि एक माह पूर्व से सूप बनाने में जुटे हैं।अब ऑर्डर भी मिल रहा है।महिला कारीगर ने बताया कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जितनी लागत लगती है उसके हिसाब से कीमत नहीं मिल पाती बावजूद उसके इन्हें यह काम करना पड़ता है क्योंकि इसके अलावा यह लोग कुछ और करना नहीं जानते यह हमारा पुश्तैनी धंधा है.इसी काम के सहारे हमारे साल भर के रोजी-रोटी का जुगाड़ होता है। गौरतलब हो कि सरकार को इन कारीगरों के लिए कुछ करना चाहिए ताकी इनका पुस्तैनी धंधा बरकार रहे और इनके परिवार का गुजारा सही तरीके से हो सके. इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाए ताकि इनकी भी छठ पर्व अच्छे से मन सकें।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ