महाराष्ट्र के रसायन फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 12 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में पालघर जिला के बोईसर इलाके में एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। बोईसर फायर ब्रिगेड ने कहा, "फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।" घायलों को बोईसर के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]() |
Ad |