जांच करती हुई डाग स्कॉयड की टीम। |
नया सवेरा नेटवर्क
डॉग स्कॉयड की निशानदेही पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार
सिरकोनी,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में मंगलवार की रात को चोरों ने तीन घरों में घुसकर चोरी किया। चोरी में एक ही घर से लाखों रु पए के गहने उठा ले गए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय नवाबाद जंगल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही सुबह हड़कम्प मच गया। पुलिस तथा डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई। उक्त गांव के निवासी भानुप्रताप सिंह के घर मे केवल एक मात्र महिला शशिकला सिंह रहती है। उनके परिवार के लोग रोजी रोजगार के लिए बाहर रहते है। चोर छत के रास्ते शशिकला के घर मे घुस गए। वहां उन लोगों ने आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने आभूषण व सात हजार नगद रु पये उठा ले गए। उसके बाद चोर अवधेश राजभर के घर मे गए। वहां कोई नही रहता था। सम्भवत: वहां से कुछ नही गया है। उसके बाद चोर श्यामप्यारे सरोज के घर मे गए। वहां उनके जेब से हजार रु पए नगद तथा कुछ अन्य सामान लेकर निकल गए। सुबह गांव के सभी पीडि़त लोगों को चोरी होने की जानकारी हुई। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। तब तक उक्त विद्यालय के ऑफिस के ताला तोड़ने की खबर भी आ गयी। हालांकि वहाँ कुछ नही गया था। घटना की सूचना पर पुलिस तथा डॉग स्क्वायड भी पहुंच गई। डॉग स्क्वायड के आधार पर तीन लोगों को पुलिस फिलहाल पूछताछ के लिए थाने ले गयी।
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ