 |
पुलिस टीम पर हमला करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त। |
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरी में शनिवार को एक अवैध कब्जे को हटाने गयी पुलिस टीम पर प्राणघातक हमला करने वाले चार अभियुक्तो को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मालूम हो कि गत शनिवार को राजकुमार सरोज आदि के जमीन पर कुछ दबंगो द्वारा किए गये अवैध कब्जे को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी माज़ अख्तर पुलिस व राजस्व टीम साथ कटहरी गांव गये हुए थे। जहां दबंगो द्वारा किये गये अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। उसी समय दो दर्जन की संख्या में जिसमे कुछ महिलाएं भी शामिल थी ने पुलिस दल पर लाठी डंडे ईट पत्थर व फावड़े से प्राणघातक हमला कर दिया था। जिसमे एक महिला एसआई प्रतिमा सिंह व एसआई नान्हू यादव चार महिला पुलिसकर्मी प्रीति सिंह, सुनीता वर्मा लीलावती,सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। इस मामले में आठ नामजद व पन्द्रह अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 ,147, 148, 149, 353, 352, 332, 333, 504 व 7 सीएलए के तहत मुकदमा लेखपाल सौरभ सिंह के तहरीर पर दर्ज हुआ है। इस मामले मे पुलिस ने चार अभियुक्तो अशोक सरोज, फिरता उर्फ फिरती देवी, गुड्डी देवी व करीना उर्फ करिश्मा कुमारी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शेष अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|