|
स्व.मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज,जौनपुर। गांव-गांव साइकिल चलाकर पूरे देश की राजनीति में जगह बनाने वाले धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव जिनका पूरा जीवन ही संघर्षों की दास्तां है और जिनकी याद में लोग श्रद्धांजलि देते नहीं थक रहे है। रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में गांव क्षेत्र से आये तमाम सपा कार्यकर्ताओं ने स्व.मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसमें पूर्व विधायक गुलाब चंद यादव, देवमणि यादव, राम नेत यादव, सत्यनारायण यादव, हवलदार, राज बहादुर, सभाजीत, भैयालाल, दिनेश ,विपिन, राम साहब यादव, फूलचंद,लाल बहादुर, रामधनी कविराज, वीरेंद्र यादव, राम प्रसाद यादव, सन्तोष, भूलई, बृजनाथ, सुबाष यादव प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने स्व.मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ