नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। ग्राम प्रधान के पति को थाने लाकर पुलिस द्वारा मारने पीटने व अवैध वसूली करने के आरोपों की जानकारी होते ही बुधवार को दर्जनों ग्राम प्रधानो ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदशर््ान कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। कानामऊ गांव में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में समझाने बुझाने गये ग्राम प्रधान के पति बिनोद यादव से ही एक पक्ष भिड़ गया। मामला थाने पर पहुंचने पर पुलिस, प्रधान पति व दोनों पक्षों को थाने ले आयी। प्रधान पति का आरोप है कि थाने में पुलिस के द्वारा उनकी पिटाई की गई। उन्हे छोड़ने के एवज में बीस हजार रु पए लिए गए। उधर प्रभारी निरीक्षक केके चौबे का कहना है कि गौण बस्ती में दो पक्षों में हो रहे विवाद के दौरान पहुंचे प्रधान पति एक पक्ष से मारपीट कर लिए। थाने में प्रधान पति सहित दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया। जिससे नाराज होकर ऐसा आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं। जो बेबुनियाद है।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ