कुरआन अहलेबैत का कसीदा पढ़ते हुए नजर आता है:मौलाना इमाम हैदर | #NayaSaveraNetwork

कुरआन अहलेबैत का कसीदा पढ़ते हुए नजर आता है:मौलाना इमाम हैदर | #NayaSaveraNetwork

मजलिस को खेताब करते मौलाना सै.इमाम हैदर ज़्ौदी।




नया सवेरा नेटवर्क

कुरआन को समझने वाला इस्लाम के बताये हुए रास्ते पर चलेगा

कनाडा से आये मौलाना ने मकबूल मंजिल में पढ़ी मजलिस

जौनपुर। रविववार को नगर के शाही किला बलुआघाट स्थित मकबूल मंजिल में कनाडा से आये मौलाना सैयद इमाम हैदर ने कहा कि दीने इस्लाम की किताब कुरआन शरीफ हमें दुनिया में न सिर्फ जिंदगी कैसे बसर करनी है उसका तरीका व सलीका सिखाती है बल्कि साथ ही नबी व अहलेबैत का क्या मरतबा है वह भी बताने का काम करती है। जिसने कुरआन को समझा वोह इस्लाम को समझ गया और जो इस्लाम को समझ गया वोह रसूले खुदा व अहलेबैत के बताये हुए रास्ते पर जरूर चलेगा। समाजसेवी सैयद सादिक मेंहदी की पहली मजलिसे बरसी को खेताब करते हुए मौलाना ने कहा कि इंसान को ऐसी जिंदगी जीना चाहिए कि उसके मरने के बाद लोग उसके किये गये कार्यों  से याद करें। कुछ ऐसा ही किरदार मरहूम सादिक मेंहदी का था। आज यहां लोग इकट्ठा हुए लोग मजलिस करके ये पैगाम दे रहे हैं कि हमारे लिए कर्बला में हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हम अपने लोगों को खो देने के बाद भी सिर्फ इसलिए सब्रा कर लेते हैं क्योंकि हमारे सामने वाकये कर्बला हमेशा दिखाई पड़ता है। मौलाना इमाम हैदर ने कहा कि इंसान के नेक अमल व लोगों की खिदमत करने का सिला खुदा उसे आखेरत में जरूर देता है। जो इंसान सिर्फ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जी कर सुकून से सोने का दावा करता है वोह अल्लाह की रहमत से महरूम रह जाता है क्योंकि कुरआन शरीफ ने कहा है कि जिंदगी में दूसरों की मदद जिसने नहीं की उसने दुनिया में कुछ भी नहीं किया। इससे पूर्व मजलिस का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोजखानी मुजफ्फरनगर से आये असगर मेंहदी बबलू व उनके हमनवां ने किया। पेशखानी हसन फतेहपुरी, शोहरत जौनपुरी ने किया। बाद खत्म मजलिस अंजुमन शमशीरे हैदरी के नौहे खां शहजादे ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। संचालन डॉ.इंतेजार मेंहदी ने किया। इस मौके पर शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफूजुल हसन खां, मौलाना तनवीर हसन खां, मौलाना मेराज हैदर, मौलाना शौकत नरवारी, मौलाना मनाजिर हसनैन खां, मौलाना शेख हसन जाफर, खुर्शीद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी, कैफ, तनवीर हसन, इरफान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आभार कुमैल मेंहदी व पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी ने प्रकट किया।


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ