राज्यपाल एवं डिप्टी सीएम ने किया डॉ मंजू लोढ़ा की पुस्तक का लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork

राज्यपाल एवं डिप्टी सीएम ने किया डॉ मंजू लोढ़ा की पुस्तक का लोकार्पण  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। प्रसिद्ध कवियत्री, लेखिका एवं समाजसेविका श्रीमती मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा की पुस्तक "भारत भाग्य निर्माता - अनकही कहानियाँ" का लोकार्पण 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों राजभवन में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मंजू लोढ़ा के अलावा कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, ,सुधीर गोकर्णजी,अभिषेक लोढ़ा एवं अभिनंदन लोढ़ा भी मौजूद रहे।श्रीमती लोढ़ा द्वारा लिखित इस पुस्तक "भारत भाग्य निर्माता - अनकही कहानियाँ" का प्रकाशन अभी हाल ही में हुआ है। जिसमें उन्होंने भारत माता के उन वीर सपूतों की जीवन गाथा को संक्षिप्त रूप में लिखा है, जिन्होंने देश की आन बान शान के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। श्रीमती लोढ़ा के अनुसार, यह किताब भारतमाता के तमाम वीर सपूतों के बारे में 2500 वर्षों का गौरवशाली इतिहास को अपने में समेटे हुए है। "भारत भाग्य निर्माता - अनकही कहानियाँ" हर भारतीय के घर में होनी चाहिए ताकि उनके बच्चों को अपने देश के वीर सपूतों का इतिहास पता चल सके, जो अपने प्राणों की परवाह किए बिना निरंतर सरहद पर डटे हुए और अपने प्राणों की बाजी लगा रहे हैं। यह किताब विभिन्न मौकों पर उपहार स्वरूप भी दें, जो वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा देगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा सामाजिक कार्यों के साथ ही तमाम मंचों को साझा करती रही हैं। इसके अलावा उनका लेखन कार्य भी अनवरत जारी रहता है। "भारत भाग्य निर्माता - अनकही कहानियाँ" से पहले भी उनकी कई किताबें सुर्खियां व तारीफ बटोर चुकी हैं।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ