थानों व चौकी पर दलालों से लोग परेशान | #NayaSaveraNetwork

थानों व चौकी पर दलालों से लोग परेशान | #NayaSaveraNetwork
दीवार पर दलालों से सावधान का स्लोगन लिखता पेंटर।


नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी ने स्लोगन लगा कर किया जागरूक

मुफ्तीगंज,जौनपुर। केराकत कोतवाली सर्किल के थाने और चौकियों पर दलालों की सक्रियता से आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस भी परेशान है। पुलिस की परेशानी का आलम यह है कि उसे अब लोगों को जागरूक करने के लिए थाने और चौकिओं के बाहर दलालों से सावधान करने का स्लोगन लिखवाना पड़ रहा है। बुधवार को केराकत सर्किल के चन्दवक थाने जबकि गुरु वार को मुफ़्तीगंज चौकी में दलालों से सावधान का लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने कहा कि अब पुलिस को भी समझ में आने लगा है कि लोग दलालों से परेशान हैं। जानकारी के अनुसार दलाली करने वाले किसी न किसी संगठन से जुड़े हैं। जिसके चलते पुलिस भी इन पर हाथ डालने से कतराती है। दलालों का आलम यह है कि वे थाने, चौकी पर या उसके आस पास सुबह से ही जम जाते हैं और वहां शिकायत लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक को अपने झांसे में लेकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण करते हैं। हलांकि थाने और चौकियों पर आने जाने वालों के लिए उनका व्यौरा लिखने के लिए एक रजिस्टर रखा गया है। रजिस्टर में व्यौरा लिखने का मकसद यह है कि दलालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। लेकिन रजिस्टर केवल दिखावे की चीज बनकर रह गई है। जिसके चलते दलाली का कारोबार इधर कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। दलालों के चंगुल से बचाने के लिए कई बार सोशल मीडिया और कुछ एक अ.खबारों में इस सम्बन्ध में खबरें भी प्रकाशित हुई थी लेकिन वह पुलिस अधिकारियों और समाज के जागरूक लोगों की अनदेखी के चलते नक्कारखाने में तूती की आवाज बनकर रह गई। अब पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से लोगों में दलालों से छुटकारा की आस जगी है। सीओ गौरव शर्मा ने बताया लोगों को भी चाहिए कि वे दलालों के पास न जाकर अपनी शिकायतों को सीधे सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को बतायें।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ