खेतों में फसल अवशेषों को कदापि न जलाएं:डीएम | #NayaSaveraNetwork

खेतों में फसल अवशेषों को कदापि न जलाएं:डीएम | #NayaSaveraNetwork

गोष्ठी को संबोधित करते डीएम मनीष कुमार वर्मा।




नया सवेरा नेटवर्क

पराली जलाने वाले किसान अनुदान से होंगे वंचित

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर। फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। खेत में केंचुए मर जाते हैं। जमीन में लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता कम हो जाती है जिससे फसलों की पैदावार में कमी आती है। वहीं खेतों के अवशेषों का फायदा यह है कि खेत की जल धारण क्षमता बढ़ती है। खेत में मैं जीवांश की मात्रा बढ़ती है। खेत उपजाऊ बनता है जिससे फसलों की उपज बढ़ती है। उक्त बातें कृषि विभाग द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कही। जहां किसानों को फसल अवशेष न जलाने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से खेत की मिट्टी के साथ-साथ वातावरण पर भी दुष्प्रभाव पड़ते हैं। यथा - मृदा के तापमान में वृद्धि, मृदा की सतह का सख्त होना, मुख्य पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश की उपलब्धता में कमी एवं अत्यधिक मात्रा में वायु प्रदूषण आदि जैसे नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, इसलिए किसानों को फसल अवशेष खेतों में कदापि नहीं जलाने चाहिए बल्कि इनका उपयोग मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए करना चाहिए। यदि इन अवशेषों को सही ढंग से खेती में उपयोग करें तो इसके द्वारा हम पोषक तत्वों के एक बहुत बड़े अंश की पूर्ति कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम ने बताया कि रबी फसलों हेतु कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है, पराली प्रबंधन हेतु ग्रामपंचायत वार जागरूकता पैदा कर पराली को मृदा में ही खाद बनाए या गो-आश्रय में भेजने का प्रबंध करे। कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कुमार ने वेस्ट डी कंपोजर के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही यह भी बताया कि 40 दिनों में कृषि अपशिष्ट, पशु अपशिष्ट, रसोई अपशिष्ट, शहर के अपशिष्ट जैसे सभी जैव अपघटन योग्य सामग्री को अपघटित कर अच्छी खाद का निर्माण कर देता है, परम्परागत विधियों से तुलना करे तो यह खाद बनाने की अब तक की सबसे तीव्र विधि है, जो जैविक खेती बढ़ावा देने हेतु सबसे महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ.सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने सुपर सीडर से लाईन में गेहूँ की बुआई, उर्वरक प्रबंधन, जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि बैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने पशुओं के रखरखाव की जानकारी दिया। गोष्ठी को जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. स्वाति पाहुजा, अमित कुमार तथा रजनीश सिंह, डॉ जयन्त सिंह, चंद्रशेन सिंह, अमित परिहार, हवलदार आदि प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। अन्त में आए हुए कृषकों का उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने आभार ज्ञापित किया।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ