शोध का बड़ा केंद्र बन रहा पीयू: केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork

उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं पीयू की कुलपति।



शोध का बड़ा केंद्र बन रहा पीयू: केशव प्रसाद मौर्य | #NayaSaveraNetwork

पीयू में सभा को  संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य।




नया सवेरा नेटवर्क

विवि शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे:कुलपति 

विश्वविद्यालय में तीन भवनों व अशोक स्तंभ का हुआ लोकार्पण 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में संपोषित विकास की अवधारणा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ द्वारा आयोजित की गई। इसके साथ ही अशोक स्तंभ और लाइब्रोरी समेत तीन भवनों का लोकार्पण एवं हस्तनिर्मित स्वदेशी मेला का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश  को दुनिया में आगे करना है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश को आगे करना होगा। इस कार्य में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान होगा। यह वि·ाविद्यालय शोध का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी उत्पादन के क्षेत्र में जितना आगे जायेंगे हमारी अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पिछड़े गांवों को विकसित गाँव करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को उत्तर प्रदेश पूरा कर रहा है। यहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच हो। उन्होंने कहा कि वि·ाविद्यालय में महापुरु षों के नाम पर कई केंद्र खुलने का असर यह है कि हम उनसे ऊर्जा लेकर शोध की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वि·ाविद्यालय की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़े इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा के साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कार्यों से एक अलग छवि का निर्माण किया है। कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। कुलपति ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण प्रो. मानस पांडेय संचालन डॉ गिरिधर मिश्र एवं आयोजन सचिव डॉ. अनुराग मिश्र रहे। उपमुख्यमंत्री ने रज्जू भैय्या भौतिकी शोध संस्थान, केंद्रीय पुस्तकालय के नवीन भवन, अशोक सिंघल परंपरागत शोध संस्थान और मुख्य द्वार के सामने बने अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया। उन्होंने रज्जू भैय्या परिसर में आयोजित स्वरोजगार मेला का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रमेश मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिवगण अमृतलाल, श्रीमती बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह, दीपक सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.अजय प्रताप सिंह,प्रो. वंदना राय, प्रो.राम नारायण, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो.देवराज सिंह, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो. मुराद अली, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ विजय सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ राकेश यादव, डॉ विजय तिवारी,  डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ रसिकेश, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. विनय वर्मा, मंगला प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहेे।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ