दुनिया का सबसे बड़ा दीया वैश्विक शांति, एकता की लौ का प्रतीक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पंजाब। वैश्विक शांति का संदेश देने के लिए पंजाब के मोहाली में दुनिया का सबसे बड़ा दीपक जलाया गया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने दावा किया। आयोजको ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस आयोजन के लिए 10,000 से अधिक लोगों ने तेल प्रदान किया। विश्व शांति, एकता, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद का संदेश देने के लिए लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से निर्मित, 3.37 मीटर व्यास वाले दुनिया के सबसे बड़े दीपक को शनिवार शाम आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाशप्राप्त) के जे सिंह ने प्रज्वलित किया।

भारतीय समाज के विविध ताने-बाने और विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाले हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित 10,000 से अधिक लोगों ने शांति के इस अनूठे प्रतीक के लिए 3,129 लीटर जैविक और दीया-उपयुक्त तेल जुटाया। अपने परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ‘हीरो होम्स’, हीरो एंटरप्राइज की रियल एस्टेट शाखा ‘हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड’ की एक आवासीय इकाई है।

हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा कि शांति के त्योहार के उपलक्ष्य में विशाल दीपक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रज्वलित किया गया। ये अधिकारी इस उपलब्धि को दर्ज करने के लिए मोहाली में हीरो होम्स की सोसाइटी में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के अनुसार, यह दीया खाना पकाने वाले 3,000 लीटर तेल से जलाया गया और यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा तेल दीपक है।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने कहा, ‘‘यह एक अपरंपरागत आयोजन है, जिसमें परंपरा के अनुसार दीपावली मनाने और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रसारित करने का दोहरा इरादा शामिल है।’’ दुनिया के सबसे बड़े दीपक का विचार लाने वाले आशीष कौल ने कहा, ‘‘मेरी जड़ें कश्मीर में हैं। पिछले 32-33 वर्षों से, मैं घर लौटने के लिए शांतिपूर्ण मार्ग तलाश रहा हूं। यह मेरी यात्रा है, यह हर उस व्यक्ति की यात्रा है जो गरिमा चाहता है, गरिमा तब तक नहीं मिल सकती जब तक कि आपके पास शांति न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘तो, एक व्यक्ति के रूप में, मेरे लिए यह हमेशा शांति की तलाश रही है और जब मुझे लगा कि दीपावली निकट है, तो शांति का संदेश देने का इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है।’’ कौल ने कहा, ‘‘हमने कश्मीर में इतना रक्तपात देखा है, हम यूक्रेन में युद्ध देखते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि दीपावली का सच्चा संदेश शांति का उत्सव मनाने का होता है और यह शांति का सबसे बड़ा त्योहार है। इसलिए, यह दीया वैश्विक शांति के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ